ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: 420 का फरार आरोपी गिरफ्तार...महिला समूह से की थी धोखाधड़ी...

Admin

Sat, Aug 27, 2022

सूरजपुर-महिला समूह से धोखाधड़ी कर लाखो की रकम का घपला करने के मामले में फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मानपुर स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक स्पंदना स्फूर्ती फायनेंस कंपनी के प्रबंधक रितेश टंडन थाना सूरजपुर में लिखित आवेदन देकर अपराध दर्ज कराया था कि अजय साहू व सुनील यादव के द्वारा फर्जी महिला समूह की महिलाओ के नाम पर बिना किसी जानकारी के उनके नाम पर स्पंदना स्फूर्ती फायनेंस कंपनी से लोन लेकर राशि को खुद अपने उपयोग में लाया गया. दोनों ने 38 ग्राहकों का रकम 523914 रूपये निकाल कर धोखाधड़ी किया गया था. कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों पर धारा 420, 409, 34 भादसं. का मामला दर्ज कर सुनील यादव को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था तो वहीं अजय साहू फरार था. इसी बीच मुखबीर से सूचना मिला कि अजय साहू को सूरजपुर में है जिसके बाद पुलिस ने बस स्टैण्ड के पास से आरोपी अजय साहू पिता लखेश साहू उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम डेराडीह, खरसिया जिला रायगढ़ को पकड़ा, पूछताछ पर आरोपी ने धोखाधड़ी की घटना को सुनील के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया. पुलिस की कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर प्रकाश राठौर, एएसआई बजरंगी चौहान, प्रधान आरक्षक अखिलेश यादव, आरक्षक राधेश्याम साहू व लक्ष्मी नारायण मिर्रे सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें