रेत माफियाओं पर शिकंजा : बंशीपुर में 14 घन मीटर अवैध रेत समेत 2 टिपर जप्त
Subhas Gupta
Thu, Nov 26, 2026
सूरजपुर। जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन और खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई जारी है। खनिज शाखा, राजस्व अमला और जिला स्तरीय टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने 24 नवंबर को बंशीपुर क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रेत का परिवहन करते 2 टिपर पकड़े हैं। जांच के दौरान दोनों टिपरों में कुल 14 घन मीटर अवैध रेत पाई गई जो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने दोनों वाहनों को जप्त कर आगे की वैधानिक प्रक्रिया के लिए भटगाँव पुलिस थाना के सुपुर्द कर दिया है।अधिकारियों के मुताबिक जिले में रेत, गिट्टी, मुरूम, पत्थर, मिट्टी और ईंट के अवैध उत्खनन व परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में वाहन और मशीनरी जप्त करने के साथ प्रकरण दर्ज कर अर्थदण्ड वसूला जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज कारोबारियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन