ब्रेकिंग

सूरजपुर पुलिस ने दो शातिर दबोचे,21 राज्यों में फैला जाल, 150 शिकायतें

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़क पर उतरकर पकड़ी लापरवाही की नब्ज

बिहारपुर में बैंक का पता नहीं, 40 गांवों के किसान 80 किमी दूर ओड़गी जाने को मजबूर

दो दिन से सूरज गायब, दो दर्जन गांव अंधेरे में! बारिश ने खोली सोलर व्यवस्था की पोल, खेतों में किसानों की मेहनत पर पानी

पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार

सूचना

₹113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा : सूरजपुर पुलिस ने दो शातिर दबोचे,21 राज्यों में फैला जाल, 150 शिकायतें

Subhas Gupta

Sun, Nov 22, 2026

सूरजपुर। साइबर ठगी के अरबों के खेल में सूरजपुर पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के समन्वय पोर्टल (JCC-TMS) से मिले संदिग्ध खातों के अलर्ट के बाद इस पूरे नेटवर्क की परतें खुली हैं।

जांच में सामने आया कि 'डीएन चक्रधारी एजुकेशन डेवलपमेंट एसोसिएशन' के नाम से संस्था पंजीकृत कराकर एसबीआई की सूरजपुर शाखा में खाता खुलवाया गया था। इस खाते के जरिए देश के 21 राज्यों के 150 पीड़ितों की शिकायतों में कुल 1,13,32,09,604 रुपये (एक अरब 13 करोड़ 32 लाख 9 हजार 604 रुपये) की ठगी की रकम का लेनदेन हुआ।

मामले में थाना सूरजपुर में अपराध क्रमांक 107/26 के तहत BNS की धारा 317(4), 318(6), 61(2)(ए) व 3(5) के अंतर्गत केस दर्ज है। एसपी योगेश कुमार पटेल के कड़े निर्देशों पर हुई जांच में यह भी उजागर हुआ कि 23 से 29 अप्रैल 2025 के बीच ही खाते में करीब 13 करोड़ रुपये आए थे, जिस पर 13 लाख रुपये कमीशन मिला। आरोप है कि जिशान खान ने चेक और एटीएम से यह रकम निकाली और आपस में बांट ली,देवनारायण चक्रधारी को 8 लाख, अमन पासवान को 2 लाख और जिशान को 2.5 लाख रुपये मिले, जिसे आरोपियों ने खर्च कर दिया। देवनारायण चक्रधारी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है और उसके खिलाफ चालान पेश किया जा चुका है।

एएसपी योगेश देवांगन व सीएसपी विशाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस ने मुखबिर व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अमन पासवान (32, निवासी पखांजूर, कांकेर) और जिशान रजा (30, निवासी नवापारा, सूरजपुर) को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अब फरार एक अन्य आरोपी की तलाश में जुटी है। कार्रवाई में टीआई प्रहलाद यादव, एसआई सकलूराम भगत व टीम की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें