सूरजपुर ब्रेकिंग : संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, तीन दिनों से था लापता
Subhas Gupta
Sat, Nov 21, 2026
सूरजपुर। शहर के रिंगरोड स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के सामने छठ घाट के पास आज सुबह सड़क किनारे एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सतपाल सिंह चावला उर्फ राजू (पिता स्व. किशन सिंह चावला) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मूल रूप से चिरमिरी के निवासी थे और वर्तमान में अग्रसेन वार्ड (भट्ठापारा) में रहता था। पेशे से बाइक मिस्त्री था और पिछले तीन दिनों से घर से लापता था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर मामले की बारीकी से जांच-विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन