ब्रेकिंग

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़क पर उतरकर पकड़ी लापरवाही की नब्ज

बिहारपुर में बैंक का पता नहीं, 40 गांवों के किसान 80 किमी दूर ओड़गी जाने को मजबूर

दो दिन से सूरज गायब, दो दर्जन गांव अंधेरे में! बारिश ने खोली सोलर व्यवस्था की पोल, खेतों में किसानों की मेहनत पर पानी

पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार

संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, तीन दिनों से था लापता

सूचना

चक्रवाती बारिश : दो दिन से सूरज गायब, दो दर्जन गांव अंधेरे में! बारिश ने खोली सोलर व्यवस्था की पोल, खेतों में किसानों की मेहनत पर पानी

Subhas Gupta

Sat, Nov 21, 2026

खेतों में जलभराव से धान, दलहन और सब्जियों पर संकट; 75 प्रतिशत किसान फसल बीमा से वंचित, कुदरत की मार झेलने को मजबूर

बिहारपुर। चांदनी बिहारपुर में चक्रवाती बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार दूसरे दिन झमाझम बारिश और सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से पहाड़ी अंचल के करीब दो दर्जन गांव अंधेरे में डूब गए हैं। बिजली के लिए सोलर पावर प्लांट पर निर्भर इन गांवों में धूप के अभाव में बैटरियां चार्ज नहीं हो पा रही हैं। नतीजा यह कि दो दिन बादल क्या छाए, सौर ऊर्जा पर टिकी बिजली व्यवस्था ही जवाब दे गई। अब सवाल है कि ऐसी व्यवस्था का वैकल्पिक इंतजाम आखिर कब होगा?

खेतों में पानी, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

लगातार बारिश से खेतों में जलभराव हो गया है। कटाई के बाद खेतों में रखी धान की फसल भीग रही है, जबकि पककर तैयार खड़ी फसल पर भी नुकसान का खतरा मंडरा रहा है। आलू, टमाटर, गोभी, पालक, अरहर, बाजरा और रागी की फसलें भी प्रभावित होने की आशंका है। किसानों की मेहनत के बाद अब किसान मौसम की मार के सामने बेबस नजर आ रहे हैं।

75 प्रतिशत किसान बीमा से बाहर, नुकसान की भरपाई कौन करेगा?

स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के महज 25 प्रतिशत किसानों का ही फसल बीमा हुआ है, जबकि करीब 75 प्रतिशत किसान बीमा सुरक्षा से वंचित हैं। ऐसे में फसल खराब होने पर अधिकांश किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। प्रकृति की मार झेल रहे इन किसानों के सामने अब सबसे बड़ा सवाल है कि नुकसान होने पर उन्हें राहत कौन और कैसे देगा?

अब प्रशासन की परीक्षा

ग्रामीणों और किसानों ने जिला प्रशासन से प्रभावित गांवों में सोलर प्लांट और बैटरियों की व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा कृषि विभाग की टीम भेजकर तत्काल फसल क्षति का सर्वे कराने की मांग की है। साथ ही प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा और बीमा से वंचित किसानों को राहत देने की अपील की है। अब देखना यह है कि प्रशासन की सर्वे टीम किसानों के खेतों तक कितनी जल्दी पहुंचती है या राहत की फाइलें भी मौसम साफ होने का इंतजार करती रहेंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें