ब्रेकिंग

भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल का इस्तीफा, संगठन में खींचतान और दबाव के लगाए गंभीर आरोप

बंशीपुर में 14 घन मीटर अवैध रेत समेत 2 टिपर जप्त

सीसीटीव्ही, बैकअप और स्टाफ वेरिफिकेशन के निर्देश

बंद कमरे का ड्रामा, धमकी और अब नार्को टेस्ट की मांग! हर मोड़ पर नया ‘ट्विस्ट’!

सियाज में आए, बकरियों के मुंह पर टेप चिपकाया और सीधे हवालात पहुंचे, ‘VIP’ बकरा चोर गैंग बेनकाब!

सूचना

भाजपा नेता पार्षद पर आरोपों की ‘फुल डोज़’ : बंद कमरे का ड्रामा, धमकी और अब नार्को टेस्ट की मांग! हर मोड़ पर नया ‘ट्विस्ट’!

Rameshvar Vaishnaw

Thu, Nov 26, 2026

सूरजपुर। शहर की सियासत इन दिनों किसी सास-बहू सीरियल से कम नहीं लग रही,फर्क बस इतना है कि यहां कहानी बंद कमरे से शुरू होकर कलेक्टर-एसपी दफ्तर तक जा पहुंचा है! वार्ड-03 के पार्षद और भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गर्ग के खिलाफ भैयाथान रोड निवासी राजेश सोनी ने गंभीर आरोपों की पूरी फाइल खोल दी है। अब मोहल्ले से लेकर दफ्तरों तक हर कोई यही पूछ रहा है,आगे कौन-सा एपिसोड आने वाला है?

पहला सीन: ‘बंद कमरे’ की मिस्ट्री और कैमरे की एंट्री

शिकायतकर्ता राजेश सोनी का कहना है कि पारिवारिक विवाद और फैमिली कोर्ट के चक्कर में वे 1 सितंबर से जेलपारा वाले घर के बजाय पुराने घर में रह रहे हैं। 21 नवंबर की रात जेलपारा वाले मकान में गए थे तो पता चला कि कोई घुसा है बंद कमरे से आवाजें आ रही थीं, भाई और मां के साथ गणमान्यजन को बुला लिए, 4 घंटे के बाद बहुत मुश्किल से पार्षदों-एल्डरमैन के सामने से मुकेश गर्ग बाहर निकले। शिकायतकर्ता और वार्ड के पार्षद ने तुरंत वीडियो बनाया और थाने पहुंच गए। इससे जुड़े कुछ वीडियो भी पार्ट-पार्ट में आने लगे हैं उस रात की घटना के, यानी ‘सस्पेंस’ की किस्तें अब सीधे कैमरे के जरिए बाहर आ रही हैं!

दूसरा सीन: ‘समझौते’ का फोन और एक घंटे का ठहराव

आवेदन के मुताबिक अगले ही दिन कथित तौर पर फोन कॉल, भाई पूनम और अन्य लोगों के जरिए शिकायत वापस लेने व अपने पक्ष में वीडियो बनवाने का दबाव डाला गया। आरोप यह भी है कि मुकेश गर्ग के बार बार बुलाने पर जब राजेश सोनी भाई और मां के साथ गए तो गाली-गलौज अपने पद सुपरपावर का धौंस और जान से मारने की धमकी देते हुए करीब एक घंटे तक रोक लिया गया, साथ ही पुराने जमीन विवाद का हवाला देकर ब्लैकमेलिंग की कोशिश की गई। यानी ‘सॉरी’ कहने के बजाय ‘सीन रीटेक’ कराने की पूरी पटकथा लिखी गई!

तीसरा सीन: पत्नी के लापता होने का दावा और ‘नार्को-CDR’ की डिमांड

कहानी में सबसे बड़ा धमाका तब हुआ जब आवेदक ने आरोप लगाया कि छवि बचाने के लिए उनकी पत्नी से एसपी दफ्तर में झूठी शिकायत कराई गई और 23 नवंबर 2026 से पत्नी का कोई पता नहीं है जिसके पीछे उन्होंने बंधक बनाए जाने की आशंका जताई। अब राजेश सोनी ने कलेक्टर-एसपी से निष्पक्ष जांच के साथ पति पत्नी और वो के कॉल डिटेल (CDR) और नार्को टेस्ट की मांग की है, और खुद व परिवार की सुरक्षा भी मांगी है।

फिलहाल ‘बंद कमरे’ के बाहर खड़े दर्शक यानी शहरवासी इंतजार कर रहे हैं कि जांच के बाद किसका दावा ‘सुपरहिट’ होता है और किसकी स्क्रिप्ट ‘फ्लॉप’!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें