सूरजपुर में ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा पर पुलिस की सख्ती : सीसीटीव्ही, बैकअप और स्टाफ वेरिफिकेशन के निर्देश
Subhas Gupta
Thu, Nov 26, 2026
सूरजपुर। जिले में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल (भापुसे) के निर्देश पर 25 नवंबर को विभिन्न थाना-चौकी क्षेत्रों की ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था जांची गई।
निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम ने दुकानों के भीतर-बाहर लगे सीसीटीव्ही कैमरों की कार्यशीलता और रिकॉर्डिंग बैकअप का जायजा लिया। प्रवेश-निकास द्वार व आसपास की निगरानी के लिए पर्याप्त कैमरे लगाने, उन्हें हर समय चालू रखने तथा बैकअप सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस ने व्यापारियों को सभी कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से पुलिस वेरिफिकेशन कराने और कंट्रोल रूम, थाने व अधिकारियों के संपर्क नंबर स्पष्ट रूप से चस्पा करने की हिदायत दी। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों, रेकी या असामान्य गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन