ब्रेकिंग

शिवपार्क में खंडित पड़ी है स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, कागजी निरीक्षण पर उठ रहे बड़े सवाल!

अतिक्रमण और मार्ग अवरोध से कारोबार ठप, त्योहारी सीजन में व्यापारियों ने खोला मोर्चा; सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

जिंदा तो क्या, अब मुर्दों को भी नसीब नहीं सुकून, विधायक की सिफारिश पर मिलती है 'अंतिम यात्रा'!

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया लोकार्पण; एसआई पुष्पा तिर्की बनीं पहली थाना प्रभारी

सूरजपुर में हाथी के आगे फिर बेबस हुआ इंसान की चीखें

सूचना

व्यवस्था बेहाल : अतिक्रमण और मार्ग अवरोध से कारोबार ठप, त्योहारी सीजन में व्यापारियों ने खोला मोर्चा; सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

Subhas Gupta

Wed, Nov 4, 2026

सूरजपुर। नगर पालिका के पुराना बस स्टैंड व कोतवाली थाने के सामने स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के सामने रास्तों के लगातार अवरुद्ध होने से आक्रोशित व्यापारियों ने त्योहारी सीजन के बीच प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दुकानदारों का आरोप है कि त्योहारों के नाम पर सड़क पर अनियोजित रूप से टेंट-पंडाल लगाने और मार्ग पर बेतरतीब ठेले-टैक्सियां खड़े करने से मुख्य मार्ग पूरी तरह संकरा हो गया है, जिससे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक ग्राहकों का पहुंचना दूभर हो गया है और उनका कारोबार ठप होने से भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या से निजात पाने के लिए व्यापारियों ने एकजुट होकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को लिखित ज्ञापन सौंपते हुए मार्ग को तत्काल अतिक्रमण और अवरोधों से पूरी तरह मुक्त कराने की पुरजोर मांग की है, ताकि आम जनता के आवागमन के साथ-साथ उनका व्यापार भी सुचारू रूप से चल सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें