ब्रेकिंग

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया लोकार्पण; एसआई पुष्पा तिर्की बनीं पहली थाना प्रभारी

सूरजपुर में हाथी के आगे फिर बेबस हुआ इंसान की चीखें

गुरु घासीदास रिजर्व में अनोखा राज्योत्सव!

मैडम दिल्ली में लगा रहीं नारे, तो मास्टर साहब ने अस्पताल में बहाया ‘शाही’ खून!

प्रतापपुर क्षेत्र में अकेला हाथी बना 'ट्रैफिक कंट्रोलर', वन विभाग बजा रहा मुनादी का ढोल!

सूचना

सूरजपुर में महिला थाने का शुभारंभ : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया लोकार्पण; एसआई पुष्पा तिर्की बनीं पहली थाना प्रभारी

Subhas Gupta

Tue, Nov 3, 2026

सूरजपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में सूरजपुर जिले को एक बड़ी सौगात मिली है। सोमवार, 2 नवंबर 2026 को जिला मुख्यालय स्थित कोतवाली परिसर में नवनिर्मित महिला थाने का विधिवत लोकार्पण किया गया। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इसके साथ ही एसआई पुष्पा तिर्की ने जिले की पहली महिला थाना प्रभारी के रूप में आधिकारिक तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया है।

​महिलाओं को मिलेगी विशेष सुविधा और त्वरित न्याय

​इस नए थाने के खुलने से जिले की महिलाओं को अपनी शिकायतें दर्ज कराने में अब अधिक सहजता और सुविधा मिलेगी। महिला संबंधी अपराधों और शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई, जांच और विवेचना सुनिश्चित करने में यह थाना एक अहम भूमिका निभाएगा। थाने के संचालन के लिए थाना प्रभारी सहित पर्याप्त महिला पुलिस बल की पदस्थापना होगी।

​लोकार्पण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने इसे महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि यह थाना महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम करने और पीड़ित महिलाओं को अपनी बात सहजता से रखने का एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।

​रोजनामचा में दर्ज किया शुभकामना संदेश

​लोकार्पण के पश्चात मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने थाने के आधिकारिक रोजनामचा में अपना शुभकामना संदेश दर्ज किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि यह थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने, पीड़ितों को न्याय दिलाने और अपराधियों में खौफ व आमजन में विश्वास कायम करने में पूरी तरह खरा उतरेगा।

​पुलिस अधीक्षक ने दी प्रतिबद्धता की जानकारी

​पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने इस अवसर पर कहा कि सूरजपुर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और उनकी शिकायतों के प्रति बेहद संवेदनशील है। अब महिलाएं बिना झिझक सीधे महिला थाने पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगी। यहां नियुक्त महिला पुलिस स्टाफ उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

​गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थिति

​इस गरिमामयी समारोह में प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रमणी पैंकरा, भीमसेन अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन बाबूलाल अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा राजलाल राजवाड़े, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती नूतन विश्वास, कलेक्टर श्रीमती रेना जमील, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व महिलाएं उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें