ब्रेकिंग

प्रतापपुर क्षेत्र में अकेला हाथी बना 'ट्रैफिक कंट्रोलर', वन विभाग बजा रहा मुनादी का ढोल!

सूरजपुर में कांग्रेसी बोले—'तोहफे में जान देंगे!'

टेंट भले न तने, पर बजना चाहिए मंत्री जी की रिश्तेदारी का डंका!'

सूरजपुर में साहबों का 'निरीक्षण मेला' संपन्न, जमीनी हकीकत जस की तस!

कॉलेज-ITI के 100 मीटर पर छलक रहे जाम, ABVP बोली— '3 नवंबर को चक्काजाम कर उतारेंगे खुमार'

सूचना

'गजराज' की वीआईपी एंट्री से थमे पहिए : प्रतापपुर क्षेत्र में अकेला हाथी बना 'ट्रैफिक कंट्रोलर', वन विभाग बजा रहा मुनादी का ढोल!

Subhas Gupta

Sat, Oct 31, 2026

बंशीपुर से केदल्ली नाला पार कर कोरन्धा की ओर बढ़े 'दंतैल महाराज', सड़क पार करते ही चालकों ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक

​सूरजपुर। प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में इन दिनों जंगल के 'असली राजा' अपनी मस्तानी चाल से सड़क पर ऐसा जलवा बिखेर रहे हैं कि अच्छे-अच्छे रफ्तार के शौकीनों के पसीने छूट गए हैं। बंशीपुर सर्किल के जंगलों में मटरगश्ती करते हुए एक 'लोन वॉरियर' (अकेला) हाथी जब केदल्ली नाला पार कर कोरन्धा जंगल और बस्ती की तरफ बढ़ा, तो राहगीरों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई।

​सड़क पर गजराज का 'रेड कार्पेट वॉक', वाहनों में लगा ब्रेक

जैसे ही दंतैल महाराज ने सड़क पार करने के लिए कदम बढ़ाए, दोनों तरफ गाड़ियों की कतारें ऐसे जम गईं मानो कोई बड़ा वीआईपी काफिला गुजर रहा हो। वाहन चालकों ने हॉर्न बजाने की जहमत तक नहीं उठाई और सीधे रिवर्स गियर डालकर जान बचाना ही समझदारी समझा। राहगीर सांस रोके दूर से बस यही प्रार्थना करते दिखे—"महाराज, जल्दी सड़क पार कर लो, हमें घर जाना है!"

​लाउडस्पीकर पर वन विभाग: 'हाथी है, कोई सेल्फी पॉइंट नहीं!'

इधर हाथी की आमद की खबर मिलते ही वन अमला भी 'फुल अलर्ट मोड' में आ गया है। विभाग के कर्मचारी ढोल और भोंपू (लाउडस्पीकर) लेकर गांवों में मुनादी पीट रहे हैं कि भाई लोग जंगल की तरफ पिकनिक मनाने न जाएं। वन अफसरों ने दो-टूक नसीहत दी है कि हाथी को देखकर सोशल मीडिया की रील बनाने या भीड़ लगाकर उसे ‘बाहुबली’ बनकर खदेड़ने की गलती बिल्कुल न करें, क्योंकि जब गजराज का पारा चढ़ता है, तो वे सीधे 'चालान' नहीं, 'हिसाब' चुकता करते हैं।

​फिलहाल कोरन्धा बस्ती की सरहद पर हाथी की हर धड़कन और कदमताल पर वन विभाग दूरबीन ताने नजर रखे हुए है, जबकि ग्रामीणों की रातें जागते और गजराज का मिजाज भांपते कट रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें