ब्रेकिंग

सूरजपुर पुलिस की MP में दबिश, बालिका सकुशल बरामद; दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

दो नेताओं ने विधायक और आयोजकों पर लगाए उपेक्षा के आरोप

बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट, छात्रों की फीस हड़पी, संचालक पर केस दर्ज

बस स्टैंड के पास जुए के फड़ से खुला मिलीभगत का राज: प्रतापपुर थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

नियमों की अनदेखी पर 'ओम मेडिकोज' सील, दो अन्य दुकानों पर गिरेगी गाज

सूचना

औषधि विभाग का एक्शन : नियमों की अनदेखी पर 'ओम मेडिकोज' सील, दो अन्य दुकानों पर गिरेगी गाज

Subhas Gupta

Fri, Nov 27, 2026

सूरजपुर। दवा दुकानों में मनमानी और नियमों की अनदेखी करने वाले संचालकों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। प्रतापपुर विकासखंड में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की सघन जांच के दौरान औषधि नियमों का खुला उल्लंघन सामने आने पर 'ओम मेडिकोज' को मौके पर ही सील कर दिया गया, जबकि अनियमितता बरतने वाले दो अन्य मेडिकल स्टोर्स पर प्रशासनिक कार्रवाई की गाज गिरनी तय हो गई है। 26 नवंबर को औषधि प्रशासन की टीम ने प्रतापपुर के दवा दुकानों में दबिश दी। औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत हुई इस कार्रवाई से दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान ओम मेडिकोज में अधिनियम के प्रावधानों की गंभीर अनदेखी पाई गई, जिस पर टीम ने तत्काल एक्शन लेते हुए दुकान को सील कर दिया। वहीं अनन्य मेडिकल स्टोर और कुनाल मेडिकल स्टोर की पड़ताल में भी कई खामियां उजागर हुईं। विभाग ने इन दोनों दुकानों के संचालकों के खिलाफ अधिनियम के तहत कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई प्रस्तावित कर दी है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान सहायक संचालक (औषधि) सूरजपुर और औषधि निरीक्षक मौजूद रहे। विभाग ने दो टूक चेतावनी दी है कि आम जनता की सेहत से खिलवाड़ और नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले भर में मेडिकल स्टोर्स की औचक जांच का यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें