ब्रेकिंग

सूरजपुर पुलिस की MP में दबिश, बालिका सकुशल बरामद; दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

दो नेताओं ने विधायक और आयोजकों पर लगाए उपेक्षा के आरोप

बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट, छात्रों की फीस हड़पी, संचालक पर केस दर्ज

बस स्टैंड के पास जुए के फड़ से खुला मिलीभगत का राज: प्रतापपुर थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

नियमों की अनदेखी पर 'ओम मेडिकोज' सील, दो अन्य दुकानों पर गिरेगी गाज

सूचना

नाबालिग की खरीद-फरोख्त : सूरजपुर पुलिस की MP में दबिश, बालिका सकुशल बरामद; दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

Rajesh Soni

Sat, Nov 28, 2026

सूरजपुर। नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसकी खरीद-फरोख्त के संगीन मामले में सूरजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश के सागर जिले से अपहृत बालिका को सकुशल बरामद कर दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल, एक स्कूटी और बिक्री की बची रकम में से 6 हजार रुपये जब्त किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार सूरजपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने 24 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी दोपहर करीब 2 बजे सीमा पति अशोक रजक के साथ अंबिकापुर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन शाम 6 बजे तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी पता न चलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 143(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान साइबर व तकनीकी साक्ष्यों से बालिका के मध्यप्रदेश के सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चकेरी (चेकरी) में होने की सूचना मिली। इस पर एसपी योगेश कुमार पटेल (IPS) के निर्देश पर विशेष टीम को मध्यप्रदेश रवाना किया गया। टीम ने ग्राम चकेरी स्थित शैतान सिंह के घर दबिश देकर बालिका को सकुशल दस्तयाब किया।

60 और 80 हजार में सौदेबाजी का खुलासा

पूछताछ में बालिका ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि सीमा सिंह ने उसे 60 हजार रुपये में शैतान सिंह को बेचा था, जबकि शैतान सिंह ने उसे कैलाश सिंह व एक अन्य व्यक्ति को बेच दिया। बालिका ने यह भी बताया कि इससे पहले शारदा सिंह ने भी उसे 80 हजार रुपये में शैतान सिंह को बेचा था, लेकिन वह रास्ते में अनूपपुर रेलवे स्टेशन से भाग निकली थी।

ये आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

पुलिस ने मामले में शैतान सिंह (30) पिता स्व. सीताराम सिंह निवासी भापेल (थाना मोतीनगर, जिला सागर, मप्र), कैलाश सिंह डांगी (65) पिता स्व. भागवल सिंह निवासी भोपेल (थाना मोतीनगर), सीमा सिंह उर्फ श्यामवती सिंह (27) पति अशोक कुमार रजक उर्फ रघु निवासी जेलपारा सूरजपुर और शारदा मलिक (33) पति भागीरथी मलिक निवासी गेल्हापानी (थाना चिरमिरी), हाल मुकाम पमता 20 दफाई डोमनहील (थाना चिरमिरी, जिला एमसीबी) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में चारों ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। आरोपियों से चार मोबाइल, घटना में प्रयुक्त स्कूटी (CG 29 AH 8430) और शेष 6 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

एएसपी योगेश देवांगन और सीएसपी विशाल गर्ग के मार्गदर्शन में इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सूरजपुर प्रहलाद यादव, एएसआई देवनाथ चौधरी, कुसुमकांता लड़का, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पा पैंकरा, आरक्षक जितेन्द्र पटेल, रामनारायण सोनवानी, रविराज पाण्डेय, बृजलाल, महिला आरक्षक रौशनी सिंह व पदमावती की टीम ने अंजाम दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें