ब्रेकिंग

सूरजपुर पुलिस की MP में दबिश, बालिका सकुशल बरामद; दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

दो नेताओं ने विधायक और आयोजकों पर लगाए उपेक्षा के आरोप

बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट, छात्रों की फीस हड़पी, संचालक पर केस दर्ज

बस स्टैंड के पास जुए के फड़ से खुला मिलीभगत का राज: प्रतापपुर थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

नियमों की अनदेखी पर 'ओम मेडिकोज' सील, दो अन्य दुकानों पर गिरेगी गाज

सूचना

7 साल से फर्जीवाड़े की दुकान : बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट, छात्रों की फीस हड़पी, संचालक पर केस दर्ज

Subhas Gupta

Sat, Nov 28, 2026

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के तिलसिवा स्थित गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के संचालक रामनेवाज साहू के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है, जो बिना किसी वैध पंजीयन के वर्ष 2019 से संचालित हो रहा था। दरअसल भारतीय युवा कांग्रेस प्रेमनगर के अध्यक्ष परमेश्वर राजवाड़े की शिकायत पर एसपी कार्यालय से मिली जांच के आधार पर सूरजपुर थाना के उप निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने छात्रों के बयान दर्ज किए और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जानकारी ली, जिस पर 23 नवंबर 2026 को सीएमएचओ कार्यालय ने रिपोर्ट भेजकर स्पष्ट किया कि यह संस्थान छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल में पंजीकृत नहीं है और संचालक अवैध रूप से इसे चलाकर छात्रों से फीस के नाम पर धोखाधड़ी कर रहा था। कलेक्टर को दिए गए आवेदन में यह भी सामने आया कि DMLT और BMLT के छात्रों से पूरे कोर्स की फीस जमा करा लेने के बावजूद उन्हें न तो मुख्य परीक्षा में शामिल होने दिया गया और न ही मूल प्रमाण पत्र दिए गए, जिससे छात्रों का एक साल बर्बाद हुआ और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा, जबकि परीक्षा, प्रमाण पत्र या फीस वापसी की मांग करने पर संचालक और महिला प्राचार्य ने उन्हें अपमानित कर डरा-धमकाकर भगा दिया। मामले में यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी संचालक रामनेवाज साहू पिता उमाशंकर साहू निवासी ग्राम पोड़ी छापरपारा पूर्व में भी फर्जी एवं धोखाधड़ी के मामले में जेल जा चुका है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है और फिलहाल संस्थान सील कर है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें