ब्रेकिंग

लोकतंत्र बचाने निकले 'शूरवीर', एसी-कमरों के आराम छोड़ धूप में पसीना बहाते दिखे सत्ताधारी!

शिवपार्क में खंडित पड़ी है स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, कागजी निरीक्षण पर उठ रहे बड़े सवाल!

अतिक्रमण और मार्ग अवरोध से कारोबार ठप, त्योहारी सीजन में व्यापारियों ने खोला मोर्चा; सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

जिंदा तो क्या, अब मुर्दों को भी नसीब नहीं सुकून, विधायक की सिफारिश पर मिलती है 'अंतिम यात्रा'!

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया लोकार्पण; एसआई पुष्पा तिर्की बनीं पहली थाना प्रभारी

सूचना

सूरजपुर स्पेशल रिपोर्ट : लोकतंत्र बचाने निकले 'शूरवीर', एसी-कमरों के आराम छोड़ धूप में पसीना बहाते दिखे सत्ताधारी!

Rajesh Soni

Thu, Nov 5, 2026

​सूरजपुर। भाई वाह! सियासत का खेल भी बड़ा निराला है। जिस पार्टी के हाथ में देश और प्रदेश दोनों जगह की सत्ता की चाबी हो, वही पार्टी अगर सड़क पर उतरकर 'लोकतंत्र बचाओ' का नारा लगाने लगे, तो आम जनता का चकराना लाजिमी है! फिलहाल देश में यही चल रहा है तो वहीं सूरजपुर जिला मुख्यालय में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां भाजपा के दिग्गज नेताओं ने अपने सारे सुख-आराम और काम-धाम छोड़कर लोकतंत्र की 'लाज और गरिमा' बचाने के लिए लंबी पैदल यात्रा निकाल डाली।

​ 'दिखावा कम, आत्मविश्वास ज्यादा' या उल्टा?

​खबर के मुताबिक अग्रसेन भवन से शुरू हुई यह भव्य रैली मुख्य मार्गों से होते हुए केतका रोड रंगमंच तक पहुँची। दल-बल के साथ उतरे भाजपाइयों ने हाथों में तख्तियां और झंडे तो खूब लहराए, लेकिन तीखे तेवरों के बीच चर्चा यह रही कि इसमें 'आत्मविश्वास कम और सियासी दिखावा कुछ ज्यादा' नजर आ रहा था! खैर थके-हारे नेताजी लोग जैसे-तैसे रंगमंच तक पहुंचे और फिर माइक संभालते ही ऐसा गदर मचाया कि सुनने वाले भी झूम उठे।

​ भाषणों के तीर और मंच पर सजा दिग्गजों का मेला

​रंगमंच पर पहुँचते ही भाजपा के बड़े-बड़े सूरमाओं ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

​अनुराग सिंह देव: मुख्य वक्ता के रूप में इन्होंने मंच संभाला और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए लोकतंत्र का बढ़िया वाला पाठ पढ़ाया।

​मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े: दो टूक शब्दों में बोलीं कि राष्ट्रहित के कामों और पारदर्शी व्यवस्थाओं (जैसे SIR प्रक्रिया) में रोड़ा अटकाना कांग्रेस की पुरानी आदत है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि एसआईआर का विरोध करना असल में घुसपैठियों और देशविरोधी ताकतों को संरक्षण देने का कुत्सित प्रयास है!

​अवधेश चंदेल, शिवनाथ यादव, शकुंतला पोर्ते और भुलन सिंह मरावी: इन नेताओं ने मिलकर आरोप लगाया कि कांग्रेस भोले-भाले ग्रामीण और आदिवासी अंचलों के लोगों को गुमराह करने में लगी है, जिसे भाजपा पूरी ताकत से बेनकाब करेगी।

​रामसेवक पैकरा (वन विकास निगम चेयरमैन): साहब ने देश के यशस्वी नेतृत्व का गुणगान करने में कोई कंजूसी नहीं की और विपक्ष को खरी-खरी सुनाई।

​मुरली मनोहर सोनी (जिलाध्यक्ष): अंत में जिलाध्यक्ष ने भी ताल ठोकते हुए ऐलान कर दिया कि सूरजपुर का कार्यकर्ता जनता के अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष को तैयार है।

​कौन-कौन रहा मौजूद?

​इस शक्ति प्रदर्शन में भीड़ जुटाने और रंग जमाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, वरिष्ठ नेता भीमसेन अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गोयल, बाबूलाल अग्रवाल, रामकृपाल साहू के साथ-साथ मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, और हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व आम जन पूरी शान से मौजूद रहे।

​अब चाहे सत्ता में बैठकर लोकतंत्र बचाने का यह अनोखा अंदाज हो या फिर विपक्ष पर तीखे बाण छोड़ने की कवायद,बहरहाल जनता इस तमाशे का पूरा लुत्फ उठा रही है!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें