ब्रेकिंग

सेवा, संस्कृति और उल्लास के संगम में जुटेंगे 18 गोत्र

4.24 करोड़ के गांजा तस्करी मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार, जयनगर पुलिस ने कटनी जेल के बाहर से दबोचा

नाबालिग के अपहरण का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, ओड़गी पुलिस ने 4 राज्यों में पीछा कर बालिका को छुड़ाया

लिफ्ट देकर लूटने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, मध्य प्रदेश में भी दर्ज हैं कई केस

सड़क पर उतरा ‘इच्छाधारी’ नाग, पुलिस हैरान, ट्रैफिक परेशान!

सूचना

: अपर जिला एवं सत्र न्यायालय पाक्सो भवन का जिला न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी ने किया उद्घाटन...........

Admin

Mon, Oct 4, 2021

बैजनाथ केसरी

रामानुजगंज  -------------- भारत देश में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के अंतर्गत प्रकरणों का शीघ्रता पूर्वक निराकरण हेतु एक विशेष न्यायालय की स्थापना की गई है इस क्रम में उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर के आदेशानुसार बलरामपुर रामानुजगंज जिला अंतर्गत विशेष न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश फास्टट्रैक विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट रामानुजन स्थापना माह दिसंबर 2019 में की गई थी वही आज जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी के द्वारा रिबन काटकर नवीन विशेष न्यायालय भवन का शुभारंभ किया गया उल्लेखनीय है कि इस विशेष न्यायालय के प्रथम न्यायाधीश के रूप में वंदना दीपक देवांगन की नियुक्ति की गई। इस विशेष न्यायालय में यौन अपराधों से पीड़ित बालकों को उन्हें सामान्य परिवेश में लाए जाने हेतु उनके रुकने, खेलने की व्यवस्था व फीडिंग हेतु विशेष कमरा तथा पक्षकारों हेतु बैठक व्यवस्था पीने के पानी व अन्य सुविधा उपलब्ध है। उच्च न्यायालय के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा नवीन विशेष न्यायालय भवन शीघ्रताशीघ्र प्रदान किया गया इस अवसर पर भवन का निर्माण कार्य शीघ्र कराए जाने हेतु निर्माण एजेंसी के सक्रिय कर्मचारी चाऊ खान को श्रीफल एवं साल से सम्मानित किया गया। नवीन भवन का शुभारंभ में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरेशी, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार सोनवानी , द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश मधुसूदन चंद्राकर ,विशेष न्यायाधीश वंदना दीपक देवांगन, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय कुमार खाखा, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी निक्सन डेबिट लकड़ा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेशमा बैरागी, लोक अभियोजक विपिन सिंह बिहारी ,विशेष लोक अभियोजक एस पी गुप्ता , अधिवक्ता आरके पटेल, अनूप तिवारी, किरण यादव, जितेंद्र गुप्ता, शंभू गुप्ता, अविनाश गुप्ता, ओमप्रकाश केसरी, राजीव पटेल ,रूपेश गुप्त, सहित अन्य अधिवक्ता गण एवं न्यायालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें