ब्रेकिंग

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

नन्हीं आन्या ने 'खुली आंखों के न्याय' से जगाई नई उम्मीद, बनीं प्रतियोगिता की सिरमौर

पुतला जलाया पुलिस घेरा तोड़ कलेक्ट्रेट में घुसे कार्यकर्ता, गांधी प्रतिमा के सामने गरजे

निर्वाचित पत्नी बनीं मूकदर्शक, पति ने खा ली सरपंच पद की शपथ

सूचना

: धारा 370 हटाए जाने पर देश भर में जश्न का माहौल ओड़गी में भी फूटे पटाखे ......

Admin

Mon, Aug 5, 2019

संदीप पाल

सूरजपुर । विकाशखण्ड ओड़गी में आज भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने कश्मीर से धारा 370 हटाने की खुशी में आतिशबाजी कर बाजार में मिठाईयां खिलाकर जबरदस्त खुशी व्यक्त की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने झंडे के साथ व ढोल धमाकों के साथ नाचते गाते मुख्य बाजार से रैली निकाली सभी ने एक स्वर में कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। लोगों का कहना है कि आज कश्मीर पूरी तरह से आज़ाद हुआ है। अखंड भारत की स्थापना हो पाई है। भाजपाइयों ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान आज कारगर हो पाया है और कश्मीर भारत का पूर्ण अंग हो गया हैं। और भाजपा की मोदी सरकार ने यह कदम उठा दिया अब भारत मे दो विधान नही चलेंगे नगर में केंद्र सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया गया और आम नागरिको एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी ।इस अवसर पर बलराम सोनी,राजेश तिवारी,आशीष सिंह,अरुण सिंह,प्रदीप द्विवेदी ,मोहन राजवाड़े,प्रवीण गुर्जर,विजय गुर्जर ,संतोष सिंह,रवि गुप्ता,केशव राजवाड़े,जितेंद्र राजवाड़े,नीरज गुर्जर,सहित अन्य लोग।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें