: भैयाथान में पर्यावरण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया..
Admin
Fri, Aug 23, 2019संदीप पाल

भैयाथान ।ब्लॉक मुख्यालय में स्थित प्री मैट्रीक आदिवासी बालक छात्रावास भैयाथान में नवजनज्योति समाज सेवी संस्था के द्वारा पर्यावरण पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । इस दौरान समाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार प्रजापति ने छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि आज पूरा विश्व तरक़्क़ी की राह पर अग्रसर है, आज हम मानव का लक्ष्य है कि कोई भी प्राणी किसी भी तरह के संसाधन से वंचित न रह जाए ये विचार आज भी मानवता, आपसी प्रेम और भाईचारे की एक जीती जागती मिसाल है पर संसाधनों की पूर्ति के पीछे हम कही न कही हमारी प्रिय धरती माँ को हानि पहुँचा रहे हैं आज पूरा भारत विश्व मे जल संकट के श्रेणी में 13वे स्थान पर है भारत मे हर साल 9 लाख से भी ज्यादा पेड़ काटे जाते है इसका मतलब ये हुआ कि हम जैव विविधता यानी कि जंगल मे रहने वाले प्राणियों के जीवन को भी संकट में डाल रहे है, पेड़ो का काटना यानी पर्यवरण में ऑक्सीजन की मात्रा को घटना जिस वजह से जलवायु परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उन्होंने ने बाढ़ वाले राज्यों के बारे में भी बताते हुए कहा कि अभी हाल ही में बिहार, आसाम, केरला और अन्य जगहों पर बाढ़ आई थी, इसका सबसे मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन था, और यह जलवायु परिवर्तन पेड़ो के काटने से हो रहा है जिस वजह से ग्लोबल वार्मिंग काफी तेजी से फैल रहा है। हमारा अस्तित्व पर्यावरण से जुड़ा है और अगर हम पर्यावरण को सुरक्षित नही रखेंगे तो हमारे लिए भी यहाँ रहना मुश्किल हो जाएगा। सबसे पहले हमें अपने घर से ही शुरुवात करनी होगी, जैसे कि अगर नल से पानी टपक रहा हो तो उस नल की जल्द से जल्द मरमत करवाये, जितनी जरूरत हो उतना ही पानी का इस्तेमाल करे खास तौर पर नहाते और कपड़े धोते वक़्त, बेवजह पीने के पानी को व्यर्थ न करे। इसके साथ ही साथ खाने को बर्बाद या उसे फेका न करे, जितनी भूंख हो या उतना ही सेवन करे इस जागरूकता शिविर में हॉस्टल अधीक्षक विजय कुमार कंवर संस्था सदस्य सूर्या यादव व समस्त छात्र उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन