: लालटेन युग मे जीने को विवश हैं दस्तक पुत्र..
Admin
Thu, Aug 29, 2019रमेश गुप्ता

बिहारपुर।सूरजपुर जिले के ओड़गी विकाशखण्ड के दूरस्थ
अंचल के चांदनी बिहारपुर के ग्राम पंचायत मोहरसोप के पंडो पारा में राष्ट्रपति के दस्तक पुत्र कहे जाने वाले पंडो जनजाति के लोग कई वर्षों से अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं पंडो जनजाति के लोग के द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत मोहरसोप के पंडो पारा में लगभग 50 लोग निवासरत है वहां सरकार के द्वारा किसी भी प्रकार की बिजली व सैर ऊर्जा प्लेट का भी व्यवस्था नहीं है जिससे उन लोगों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है यहा स्थित लोग को पढ़ाई लिखाई करने में आज भी लालटेन युग मे पढ़ाई करने को विवश हैं जबकि ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत पंडोजनजाति एवं ग्रामीणों के द्वारा ग्राम सभा में सरपंच सचिव एवं पंचों के द्वारा प्रस्ताव पारित कर कलेक्टर के पास लिखित आवेदन दिया गया वही कल क्षेत्रीय विधायक पारसनाथ राजवाड़े ने चांदनी थाना भवन को लेकर नया भवन का भूमि पूजन करने आए हुए थे । उसी यहा के ग्रामीणों ने इसी बीच आवेदन पत्र दिए इसके बाद विधायक पारसनाथ राजवाड़े ने उक्त जानकारी को गम्भीरता से लिया और उनके द्वारा तत्काल व्यवस्था कर बिजली लगाने को लेकर उच्च अधिकारियों को निर्देशन दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन