: CM भूपेश बघेल आज अपनी पहली रेडियोवार्ता लोकवाणी के जरिए प्रदेश की जनता से हुए रू-ब-रू ....
Admin
Sun, Aug 11, 2019संदीप पाल

भैयाथान । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपनी पहली रेडियोवार्ता लोकवाणी के जरिए प्रदेश की जनता से रू-ब-रू हुए जिससे रेडियो के माध्यम से भैयाथान जनपद पंचायत के सभाकक्ष में वही ग्राम पंचायत के कार्यालयों में मुख्यमंत्री जी के रेडियो वार्ता का प्रसारण सैकड़ो की संख्या में सुनी गई। इस कार्यक्रम में राजस्व विभाग के अधिकारी सहित जनपद पंचायत व विभिन विभाग के कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपथित थे।
इस रेडियोवार्ता मेें उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था की दशा और दिशा बदलने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों एवं कार्यो की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण जनजीवन को खुशहाल बनाने के लिए शुरू की गई महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना को विस्तार से बताया। कृषि और ग्रामीण विकास विषय पर पहली कड़ी में पूछे गए सवालों के जबाव दिए। एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने जनता को अस्वस्थ किया कि 2500 रूपए क्विंटल में धान खरीदी की गई है और यह खरीदी जबतक कांग्रेस की सरकार रहेगी तब तक यह खरीदी जारी रहेगी।।
गौठान से खेती की लागत होगी कम, बढ़ेंगे आजीविका केे साधन।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठान निर्माण के लिये 2000 गांवों को चिन्हित किया गया है। 900 गौठानों का लोकार्पण हो चुका है। चारा, पानी की व्यवस्था के साथ 5 एकड़ जमीन को गौठान के लिये घेरने से हमें चराई से बचने 1000 एकड़ फसली जमीन को घेरने की मंहगी कवायद नहीं करनी पड़ेगी। चराई से बचने लोग खेतों का फेंसिंग कराते हैं इससे कृृषि लागत बढ़ती है। फसल चराई के डर से किसान छत्तीसगढ़ में धान के बाद उतेरा की फसल लेना छोड़ दिए हैं। इसे रोकने हमने गांवों की गौठानों को पुनर्जीवित करने का निर्णय लिया। गौठानों में गोबर से वर्मी खाद, उबटन, धूपबत्ती, गौमूत्र से विभिन्न औषधि आदि के निर्माण से गौठान समिति की आय होगी। अनाज में रासायनिक खाद और दवाईयों के दुष्प्रभाव को जैविक खेती से दूर किया जा सकता है। नरवा, गरवा,घुरवा, बारी योजना के संचालन की मांग लगातार आ रही है। शहरों में मवेशियों को खुले में छोड़ने से होने वाली दिक्कतों से निजात दिलाने गौठानों का संचालन किया जाएगा।
वही उन्हीने बताया कि तेन्दूपत्ता संग्रहण की दर 4 हजार रूपए मानक बोरा करने के साथ ही छत्तीसगढ़ के पारम्परिक त्यौहार हरेली, तीजा, माता कर्मा जयंती, छठ पूजा और विश्व आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश के लिए बधाई भी दी।
वही इस अवसर पर मुख्यरूप से तहसीलदार इंदिरा मिश्रा, जनपद पंचायत सीईओ अनिल कुमार अग्निहोत्री, प्रकाश दुबे,आशीष प्रताप सिंह,संदीप पाल,सतीष यादव,इंजीनियर रविकांत सोनी ,प्रफुल चन्द्र पलिया,सहित रिंकू खान ,नानू यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन